Ads2

Tuesday, 5 September 2017

भारत का भौगोलिक परिचय by bajrang Lal

भारत का भूगोल

भारत का भौगोलिक परिचय



 भारत विश्व का अकेला देश है जिसका नाम हिंद महासागर से जुड़ा है ।


 आकृति स्थिति एवं विस्तार


भारत की आकृति चतुष्कोणीय है।



 अक्षांश की दृष्टि से भारत उत्तरी गोलार्ध का देश है तथा देशांतर की दृष्टि से पूर्वी गोलार्ध के मध्य में है ।

 इसका विस्तार दक्षिण में 8°4' से उत्तर में37°6' उत्तरी अक्षांश तथा पश्चिम में 68°7' से पूर्व में 97°25'  पूर्वी देशांतर के बीच है ।


 देश का मानक समय  82 1/2 डिग्री पूर्वी देशांतर है जो नैनी से गुजरता है यह ग्रीनविच समय से 5 घण्टे30 मिनट आगे है ।

 भारतीय मानक समय से गुजरने वाले राज्य ---उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ , उड़ीसा एवं आंध्र प्रदेश
हैं।

  भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है ।

 क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवां बड़ा देश है इसका क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का 2.42 प्रतिशत  है।

 भारत से बड़े क्षेत्रफल वाले देश-- रूस,  कनाडा , चीन , अमेरिका , ब्राजील एवं ऑस्ट्रेलिया है ।।

 इसका विस्तार उत्तर-दक्षिण दिशा में 3214 किलो मीटर है तथा पूर्व- पश्चिम दिशा में 2933 किलोमीटर है ।

 भारत की स्थल सीमा की लंबाई 15200 किलोमीटर है , इसके मुख्य भूमि की तटीय सीमा की लंबाई 6100 किलोमीटर है , देश की कुल तटीय सीमा की लंबाई 7516.6 किलोमीटर है ।

 भारत की कुल सीमा 22716.6 किलोमीटर है ।



भारत का पड़ोसी देशों के साथ सीमा विस्तार


 भारत-बांग्लादेश---------- 4096.7 किलोमीटर

भारत ---चीन_------------------3488 किमी

भारत ---पाकिस्तान-----------3323 किमी

 भारत --- नेपाल -------------1751 किमी

भारत ----- म्यांमार ----------1643 किमी

 भारत ------ भूटान  --------- 699 किमी

भारत ----- अफगानिस्तान ------- 80 /  किमी य
 106  किमी

सीमा लगने वाले देश अवरोही क्रम में


बच्ची पाने के लिए मामा की भू ने अफरा तफरी मचा दी ।

ब -------- बाँग्लादेश
ची------ चीन
पा ------- पाकिस्तान
ने --------- नेपाल
मामा ------- म्यांमार
भू ---------- भूटान
अफरा ---- अफगानिस्तान




 भारत के अंतिम सीमा बिंदु

 दक्षिणतम ------ बिंदु इंदिरा पॉइंट ( निकोबार दीप )

उत्तरी बिंदु  - -------- इंदिरा कॉल ( जन्मू - कश्मीर )

 पश्चिम बिंदु --------- गौर माता ( गुजरात )

पूर्वी बिंदु --------- किबिथु  (अरुणाचल प्रदेश )


 मुख्य भूमि का दक्षिणतम सीमा --- कन्याकुमारी (तमिलनाडु )



     पड़ोसी देशों की सीमा पर स्थित भारतीय राज्य


(1)   चीन ---जम्मू कश्मीर  ,हिमाचल प्रदेश  , उत्तराखंड ,  सिक्किम  , अरुणाचल प्रदेश ।।



  नेपाल ---- उत्तर प्रदेश  , उत्तराखंड , बिहार , पश्चिम बंगाल ,  सिक्किम ।

(3)   बांग्लादेश  ---- पश्चिम बंगाल , असम , मेघालय , त्रिपुरा और मिजोरम ।


(4)   पाकिस्तान  ---- गुजरात , राजस्थान , पंजाब , जम्मू कश्मीर ।

शोर्ट ट्रिक -- पंगुराज

(5)   म्यांमार ----- अरुणाचल प्रदेश ,  नागालैंड , मणिपुर , मिजोरम ।


(6)  भूटान ----  सिक्किम , पश्चिम बंगाल , असम , अरुणाचल प्रदेश ।



(7)  अफगानिस्तान ---- जम्मू कश्मीर ।





        भारत के शीर्ष 5 क्षेत्रफल वाले राज्य


 राजस्थान ------- 3,42,239 वर्ग किलोमीटर

 मध्य प्रदेश -----3,08,242 वर्ग किलोमीटर

 महाराष्ट्र 3,07,713 वर्ग किलोमीटर

 उत्तर प्रदेश ---2,40,928  वर्ग किलोमीटर

जम्मू-कश्मीर ---- 2,22,236 वर्ग किलोमीटर


शोर्ट ट्रिक ---- रामम उपज

रा -------- राजस्थान
म ------- मध्यप्रदेश
म -------- महाराष्ट्र
उप --------- उतर प्रदेश
ज --------- जम्मू कश्मीर





          शीर्ष  पाँच क्षेत्रफल वाले जिले

 कच्छ  -----गुजरात ----- 45652  वर्ग किमी

 लेह  ------जम्मू-कश्मीर  ------- 43110 वर्ग किमी

 जैसलमेर -------  राजस्थान ------ 48313  वर्ग किमी

 बीकानेर ------- राजस्थान  ------ 28466 वर्ग किमी

 बाड़मेर -------- राजस्थान ------ 28 393 वर्ग किमी

शोर्ट ट्रिक ---- कलेजै बीकते हैं बाड़मेर में ।



        सिर्फ पाँच तट वाले राज्य / केंद्र शासित प्रदेश

 अंडमान निकोबार दीप ------ 1962 किमी

 गुजरात -----------     1074 किमी

आंध्र प्रदेश---------   970 किमी

तमिलनाडु ----------- 907.  किमी

महाराष्ट्र ----------------720 किमी






 प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखाएं


 भारत चीन ------- मैकमोहन रेखा ---27 अप्रैल 1914

 भारत -- पाकिस्तान ---रेडक्लिफ रेखा 15 अगस्त 1947

 भारत ------अफगानिस्तान ---डूरंड रेखा-- विभाजन पूर्व
 अब यह रेखा पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान के बीच है।




              प्रमुख चैनल

 इंदिरा पॉइंट -- इंडोनेशिया       ग्रेट चैनल

 लघु अंडमान निकोबार ----       10° चैनल

 मिनीकॉय लक्षद्वीप-------- 9 ° चैनल

 मालदीव मिनिकाय ----------  8° चैनल


 भारत-श्रीलंका ---- मन्नार की खाड़ी एवं पाक जलसंधि


 कर्क रेखा भारत के मध्य से गुजरती है,  यह 8 राज्यों से होकर गुजरती है जो हैं , गुजरात , राजस्थान , मध्यप्रदेश , छत्तीसगढ़ , झारखंड , पश्चिम बंगाल,  त्रिपुरा और मिजोरम ।


शोर्ट ट्रिक ---- राम मित्र गुछ बांझ ।

रा--------- राजस्थान
म---------- मध्यप्रदेश
मि---------- मिजोरम
त्र ------------- त्रिपुरा
गु ------------ गुजरात
छ ----------- छतीसगढ़
बां ----------- बंगाल
झ ----------- झारखण्ड


        भारत की प्रादेशिक समुद्री सीमा

 यह आधार रेखा से 12 समुद्री मील की दूरी तक है इसके उपयोग का भारत को पूर्ण अधिकार है

 समग्र क्षेत्रीय--- यह आधार रेखा से 24 समुद्री मील दूर तक है यहां भारत को सीमा शुल्क की वसूली एवं वित्तीय अधिकार प्राप्त है ।

 अनन्य क्षेत्र---  यह आधार रेखा से 200 समुद्री मील तक है  , यहां भारत को वैज्ञानिक अनुसंधान एवं प्राकृतिक संसाधन के दोहन की छूट है ।

 उच्च सागर --- अनन्य आर्थिक क्षेत्र के बाद उच्च सागर है  ,जहां सभी देशों को समान अधिकार प्राप्त हैं ।

 एक समुद्री मील  =   8 किमी



         भारत में विदेशी क्षेत्रों का समावेश

15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता के बाद फ्रांस और पुर्तगाल के अधीन कई क्षेत्रों को भारत में शामिल किया गया  ।



 पुर्तगाल के अधीन क्षेत्र

 (1) दादर एवं नगर

(2) हवेली दमन एवं दीप

 (3) और गोवा


 फ्रांस के अध्ययन क्षेत्र

 (1) चन्देरनगोर

(2) कराईकल

 (3) यनम

(4) पांडिचेरी

(5) माहे


 मई 1987 को 56 वें संविधान संशोधन द्वारा गोवा भारत का 25वां राज्य बना ।


             प्रमुख तथ्य

 भारत का वह राज्य  ,जो तीन तरफ से बांग्लादेश से घिरा है ----- त्रिपुरा

 त्रिपुरा और बांग्लादेश की सीमा कहलाती है -- शून्य रेखा

 पाकिस्तान से लगे भारत के किस राज्य की सीमा सबसे लंबी है  -----जम्मू कश्मीर (1225 कि मी)



 भारतीय उपमहाद्वीप में शामिल देश हैं , भारत , पाकिस्तान , बांग्लादेश , नेपाल  एवं भूटान ।


 भारत का दक्षिणतम बिंदु स्थित है-- 6 °4 ' उत्तरी अक्षांश पर

 भारतीय राज्यों की संख्या जो पड़ोसी देशों की सीमाओं से जुड़े हैं  --- 17 राज्य

 भारत का अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार क्रमशः है---  29°2' एवं 29°18'

 पांडिचेरी केंद्र शासित क्षेत्र में सम्मिलित है---  माहे ,  कराईकल , पांडिचेरी  , यानम ।

 मरकत द्वीप के नाम से जाना जाता है ---  अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह


 भारतीय संघ में शामिल राज्य एवं केंद्र शासित क्षेत्रों की संख्या क्रमशः--  29 और 7

 भारत के पूर्वोत्तर राज्य जिनकी सीमाएं बांग्लादेश से नहीं मिलती --- ----नागालैंड  ,मणिपुर , अरुणाचल प्रदेश  , सिक्किम ।

 मेक मोहन रेखा चीन और भारत के किस राज्य के बीच है ----- अरुणाचल प्रदेश

 इंदिरा पॉइंट की विषवत रेखा से दूरी ---- 876 कि मी

 भारत के शीर्ष पांच तटरेखा वाले राज्य ---- गुजरात  आंध्र प्रदेश  ,तमिलनाडु  ,महाराष्ट्र , केरल  ।

 नेपाल भूटान एवं चीन की सीमाओं से मिलने वाला भारतीय राज्य  ----- सिक्किम

 पूरे भारत का अक्षांशीय विस्तार ---6°4 से 37°6 उत्तरी अक्षांश ।

No comments:

Post a Comment

Indian rivers part1

1. वह कौन सी नदी है जो एक भ्रश घाटी से होकर बहती है? गोदावरी नर्मदा कृष्णा महानदी 2. प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी कौन सी है? ...