Ads2

Sunday, 27 August 2017

महाजनपद by bajrang Lal

                महाजनपद.  

  अंगुत्तर निकाय(बौध्द साहित्य  ) एवं भगवती सूत्र (जैन  साहित्य )  16 महाजनपद की जानकारी देते हैं ।


             (1)  काशी



 वर्तमान वाराणसी और उसका समीपवर्ती क्षेत्र काशी महाजनपद कहलाता था,  इसकी राजधानी वाराणसी थी जो वरुणा और अस्सी नदियों के बीच थी  ।



                 (2)  अंग


 इसके अंतर्गत भागलपुर एवं  मुंगेर के क्षेत्र आते हैं उसकी राजधानी चंपा थी ,  यहां का शासक ब्रह्मदत्त था बाद में बिंबिसार ने अंग को मगध में मिला लिया।
             

               (3). कोशल


 इसके अंतर्गत फैजाबाद ( उत्तर प्रदेश ) का क्षेत्र आता है इसकी राजधानी श्रावस्ती थी । ,  सरयू नदी इसे दो भागों में बांटती है उतरी कौशल ( राजधानी--साकेत)  और दक्षिणी कौशल  (  राजधानी-- श्रावस्ती ) । ,  यहां का प्रसिद्ध शासक  ￶प्रसेनजीत था ।

                      (4)    वज्जि


 8 राज्यों का संगठन है यह एक गणतंत्र महाजनपद था इसका एक प्रमुख संघ लिच्छवी था जिसकी राजधानी वैशाली थी ।

                   (5).   वत्स


 आधुनिक इलाहाबाद एवं कौशाम्बी जिला इसके अंतर्गत था , उसकी राजधानी कौशाम्बी थी ,  अवंती महाजनपद ने वत्स को अपने साम्राज्य में मिला लिया ।


                    (6)   मगध

 वर्तमान पटना एवं आसपास के जिलों में  तथा उसकी राजधानी गिरिव्रज थी ।  यहां सर्वप्रथम हर्यक वंश का शासन था ।


                        (7).     मल्ल





 यह भी एक गणतंत्र महाजनपद था जो आधुनिक गोरखपुर एवं देवरिया जिले में था  ,  कुशीनगर/ कुशावती यहां की राजधानी थी  ।


                   (8).        मत्स्य


 इसका विस्तार आधुनिक राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में था ,  उसकी राजधानी विराटनगर थी ।


                    (9).   कुरु

 वर्तमान हरियाणा , दिल्ली और मेरठ में था , इसकी राजधानी इंद्रप्रस्थ थी ।


                    (10)   चेदि


 वर्तमान बुंदेलखंड का क्षेत्र था उसकी राजधानी शक्तिमति थी ।


                    (11)   अस्मक


 यह दक्षिण भारत में स्थित एकमात्र महा जनपद था उसकी राजधानी पोतना या पोटिल थी ।


                     (12)   शूरसेन

यह वर्तमान उत्तर प्रदेश में था ,  मथुरा इसकी राजधानी थी ।
 मेगास्थनीज की इंडिका में शूरसेन का वर्णन किया है ।


                     (13)     अवंती

 इसमें वर्तमान मध्यप्रदेश और आसपास का क्षेत्र मालवा शामिल है।
 इसकी दो राजधानियां थी  , उत्तरी अवंती की राजधानी उज्जैन और दक्षिण भाग की महिष्मति
 शिशुनाग ने इसे मगध  में मिलाया था ।



                  (14)     पांचाल


  पांचाल के अंतर्गत रुहेलखंड के बरेली ,  बदायूं और फर्रुखाबाद शामिल था
 इसकी भी दो राजधानियां थी
 उत्तरी भाग की राजधानी अहिछत्र अर्थात बरेली और दक्षिण भाग की राजधानी काम्पिल्य थी ।



                   (15)    गांधार

 आधुनिक पाकिस्तान का रावलपिंडी और पेशावर गांधार के अंतर्गत आते थे। ,  इसकी राजधानी तक्षशिला थी ,  पाणिनि यहीं   के निवासी थे ।



                 (  16)     कम्बोज


यह भी पाकिस्तान में स्थित था जिसमें राजौड़ी और हजारा आते थे । ,  इसकी राजधानी हाटक या राजपुर थी ,  यह घोड़ो के लिए प्रसिद्ध था ।

महत्वपूर्ण  प्रश्न - उत्तर

 1. हर्यक वंश के किस शासक को कुणिक कहा जाता है ?
उत्तर --  अजातशत्रु ।

2.   किस शासक ने गंगा एवं सोन  नदियों के संगम पर पाटलिपुत्र नामक नगर की स्थापना की  ? (48-52th Bpsc )
उत्तर --उदयिन ।

3.    किस शासक ने वैशाली में द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन करवाया ?
 उत्तर - कालाशोक ।

4.   323 ईसा पूर्व में सिकंदर की मृत्यु कहां हुई थी ? ( ssc mts 2002 )
 उत्तर -- बेबीलोन में ।

5.   सिकंदर एवम पोरस की सेना ने किस नदी के आमने-सामने वाले तटों पर पड़ाव डाला हुआ था ? ( ssc mts 2002 )
  उत्तर -- झेलम के ।

6.   किस प्रकार का मृदभांड भारत में द्वितीय नगरीकरण के प्रारंभ का प्रतीक माना गया है ( ssc mts 2002 )
 उत्तर -- उत्तरी काले पॉलिशकृत बर्तन ।

7.   पाली ग्रंथों में गांव के मुखिया को क्या कहा गया है ? ( RRB राँची TC 2004 )
  उत्तर -- भोजक/ग्राम भोजक ।

8.   उज्जैन का प्राचीन नाम था -- ( Mpsc 2003 )
 उत्तर --- अवंतिका ।

9.   नंद वंश का संस्थापक कौन था  ? ( RRBराँची tech. 2004 )
उत्तर -- महापद्मनंद ।

10.   ग्रीक/यूनानी लेखकों द्वारा किसे अग्रमीज/जैण्ड्रमीज  कहा गया ?
उत्तर --- घनानंद ।

11.  प्राचीन भारत में पहला विदेशी आक्रमण किनके द्वारा किया गया ?
 उत्तर --ईरानियों द्वारा ।

12.  प्राचीन भारत में दूसरा विदेशी आक्रमण एवं पहला यूरोपीय आक्रमण किनके द्वारा किया गया ?
उत्तर -- यूनानियों द्वारा ।

13.   हाइडेस्पीज  या वितस्ता का युद्ध किन-किन शासकों के बीच हुआ ?
उत्तर --  सिकंदर एवं पुरुष के मध्य ।

14.   सिकंदर ने भारत पर कब आक्रमण किया ?
 उत्तर -- 326 ईसा पूर्व ।

15.   मगध की प्रथम राजधानी कौन-सी थी ? ( Bpsc 2005 , 2010 )
उत्तर ---  गिरिव्रज राजगृह ।

16.   किस शासक द्वारा सर्वप्रथम पाटलिपुत्र को राजधानी बनाया गया ? ( Bpsc 2004 )
 उत्तर --- उदयन द्वारा ।

17.   16 महाजनपदों की सूची उपलब्ध है - ( Bpsc 2004 )
 उत्तर --- अंगुत्तर निकाय भगवती सूत्र में ।

18.   मगध का कौन सा राजा सिकंदर महान का समकालीन था  ? ( Bpsc 2001 )
उत्तर --- घनानंद ।

19.  प्रथम मगध साम्राज्य का उत्कर्ष किस सदी में हुआ ? ( Bpsc 1998 )
 उत्तर -- छठी सदी ईसा पूर्व ।

20.   अभिलेख से पता चलता है कि नंद राजा के आदेश से एक नहर खोदी गई थी --  ( Upsc 1999)
 उत्तर ---  कलिंग से ।

21.    पहला ईरानी शासक जिसने भारत के कुछ भाग को अपने अधीन किया था ? ( RAS/RTS 1994-95 )
 उत्तर  --- डेरियस. ।

22.  मगध के राजा अजातशत्रु का सदैव किस गणराज्य के साथ युद्ध रहा ?
 उत्तर  -- वज्जि संघ ( वैशाली ) ।

23.   नंद वंश का अंतिम सम्राट कौन था ?
 उत्तर  --- घनानंद ।

24.   भारत में सिक्कों/मुद्रा का प्रचलन कब हुआ ?   उत्तर --- 600 ईसापूर्व में ।

25.   मगध सम्राट बिंबिसार ने अपने राजवैद्य जीवक को किस राज्य के राजा की चिकित्सा के लिए भेजा था ?  उत्तर --- अवंति ।

26.
 किस शासक ने अवंति को जीतकर मगध का हिस्सा बना लिया ?
 उत्तर --- शिशुनाग ।

27.   किस सम्राट ने अंग का विलय अपने राज्य में कर लिया  ?
उत्तर --- बिंबिसार ।

28.   काशी और लिच्छवी का विलय मगध साम्राज्य में किसने किया  ?
उत्तर --- बिंबिसार ।

29.  सिकंदर के आक्रमण के समय  उत्तर भारत पर राजवंश का शासन था ? ( Upsc 2000 )
उत्तर --- नंद ।

30.  छठी ईसा पूर्व में भारत का सर्वाधिक शक्तिशाली नगर कौनसा था ? ( Upsc 1999 )
 उत्तर --- मगध ।

31.   किसे सेनिया/श्रेणिक कहा जाता था ?
उत्तर ---- बिंबिसार ।

32.   किस शासक को उग्रसेन कहा जाता था ?
 उत्तर ---  महापद्मनंद ।

33.   महाजनपद काल में श्रेणियों के संचालक को क्या कहा जाता था ?
 उत्तर --- श्रेष्ठिन ।

34.   गृह पति का अर्थ है  --
उत्तर --- धनी किसान ।

35.   मगध के किस प्रारंभिक शासक ने राज्यरोहण के लिए अपने पिता की हत्या की एवं इसी कारण वश अपने पुत्र द्वारा मारा गया ? ( Upsc 2007 , 2011)
उत्तर --- अजातशत्रु ।

36.   विश्व का पहला गणतंत्र वैशाली में किसके द्वारा स्थापित किया गया ? ( Bpsc 2008 )
 उत्तर -- लिच्छवी ।

No comments:

Post a Comment

Indian rivers part1

1. वह कौन सी नदी है जो एक भ्रश घाटी से होकर बहती है? गोदावरी नर्मदा कृष्णा महानदी 2. प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी कौन सी है? ...