Ads2

Sunday, 20 January 2019

राजस्थान का भौगोलिक परिचय

Q.1  राजस्थान का क्षेत्रफल है ?

(A) 342239 वर्ग किलोमीटर
(B) 243325 वर्ग किलोमीटर
(C) 426125 वर्ग किलोमीटर
(D)  में से कोई नहीं

व्याख्या -- राजस्थान का क्षेत्रफल 342239 वर्ग किलोमीटर है यह क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है
इसमें 33 जिले तथा सात संभाग हैं


 Q.2 राजस्थान की उत्तर से दक्षिण की लंबाई कितनी है ?

(A)  826 किलोमीटर  (B) 869 किलोमीटर
 (C) 2933 किलोमीटर  (D)  3214 किलोमीटर

 व्याख्या --- राजस्थान की उत्तर से दक्षिण की लंबाई 826 किलोमीटर है
 तथा पूर्व से पश्चिम की लंबाई 869 किलोमीटर है
 उत्तरी बिंदु -- कोना गांव ( श्रीगंगानगर ) दक्षिण में बोरकुंड ( बांसवाड़ा ) पूर्व में सिलाना गांव ( धौलपुर ) पश्चिम में कटरा गांव ( जैसलमेर )

 Q.3 अजमेर जिले की आकृति कैसी है ?

(A)  त्रिभुजाकार
(B) घोड़े के नाल के समान
(C) समचतुर्भुज के सम्मान
(D) अर्धचंद्राकार

व्याख्या -- चित्तौड़गढ़ -- घोड़े के नाल के समान
 अजमेर -- त्रिभुजाकार ,  टोंक -- समचतुर्भुज
 सीकर -- अर्धचंद्राकार  , जैसलमेर -- 7 दिशाओं वाले नियमित बहुभुज

 Q.4 राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा की लंबाई कितनी है ?

(A) 1070 किलोमीटर (B) 5920 किलोमीटर
(C)  700 किलोमीटर (D)  869 किलोमीटर

 व्याख्या --- राजस्थान की पाकिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा लगती है जिसकी लंबाई 1070 किलोमीटर है
 तथा राजस्थान के 4 जिलों से लगती है
जैसलमेर -- 464 किलोमीटर , बाड़मेर -- 228 किलोमीटर श्रीगंगानगर -- 210 किलोमीटर बीकानेर --  168 किलोमीटर

SBBJ
S -- श्रीगंगानगर
B -- बाड़मेर
B --  बीकानेर
J --- जैसलमेर

 Q.5 राजस्थान की सीमा से लगने वाले पाकिस्तान के जिले कौन से हैं ?

(A) खैरपुर   (B) मीरपुर

(C)  उपरोक्त दोनों  (D)  इनमें से कोई नहीं

 व्याख्या --  पाकिस्तान के राजस्थान से 3 जिले लगते हैं बहावलपुर खैरपुर मीरपुर खास

 ट्रिक --- खैर मीरा हुई बावली

खैर-- खैरपुर
मीरा -- मीरपुर खास
बावली -- बहावलपुर


 Q.6 राजस्थान की कितने अंतर राज्य सीमा लक राज्यों के साथ सीमा लगती है ?
(A)  2  (B) 3  (C) 4  (D) 5


 व्याख्या -- राजस्थान की पांच राज्यों के साथ सीमा लगती है जिसकी लंबाई है 4850 किलोमीटर
 सर्वाधिक मध्य प्रदेश से लगती है 1600  किलोमीटर
 न्यूनतम पंजाब से लगती है 89 किलोमीटर
इसके अलावा उत्तर प्रदेश गुजरात तथा हरियाणा से लगती है


 Q.7 पंजाब के पड़ोसी जिले कौन से हैं ?

(A)  गंगानगर  (B)  हनुमानगढ़
 (C)  उपरोक्त दोनों     (D)    चूरू


 व्याख्या -- पंजाब से राजस्थान के 2 जिलों की सीमा लगती है गंगानगर ,  हनुमानगढ़

 ट्रिक -- श्री हनुमान को पंजाब वाले खूब पूजते हैं
 तथा पंजाब के भी 2 जिले राजस्थान की सीमा से लगते हैं फिरोजपुर तथा मुख़्तसर


 ट्रिक -- फिरोज के शासन से मुक्त हुआ पंजाब

  Q.8  हरियाणा से राजस्थान के कौन से जिले लगते हैं ?

(A) हनुमानगढ़   (B) धौलपुर (C)  बीकानेर (D) बांसवाड़ा

 व्याख्या ---  हरियाणा से राजस्थान के 7 जिलों की सीमा लगती है -- हनुमानगढ़  , चूरु , झुंझुनू , सीकर , जयपुर , अलवर ,  भरतपुर

 ट्रिक -- हरियाणा वाले सीकर से होते हुए जय हनुमान जय हनुमान बोलते हुए चूरू जाते हैं वरना उनकी झोली ऐसे ही थोड़ी  भर दी  रही है
सीकर --- सीकर
जय -- जयपुर
हनुमान -- हनुमानगढ़
चूरू --- चूरू
वरना --- अलवर
झोली --- झुंझुनू
भर दी -- भरतपुर

 हरियाणा के  7 जिले चीन की सीमा राजस्थान के साथ लगती है -- रेवाड़ी , गुड़गांव , भिवानी , सिरसा,  फतेहाबाद ,  हिसार , महेंद्रगढ़

 ट्रिक--  हिम में फंसी भीगि रे गुड़गांव में
हिम --- हिसार
में -- महेंद्रगढ़
फं -- फतेहाबाद
सी --- सिरसा
भीगि-- भिवानी
 रे -- रेवाड़ी

 Q.9 राजस्थान के किस जिले की सीमा उत्तर प्रदेश से लगती है ?

(A) भरतपुर    (B)  उदयपुर
(C)  बांसवाड़ा   (D) डूंगरपुर

 व्याख्या -- राजस्थान के 2 जिलों की सीमा उत्तर प्रदेश से लगती है  -- भरतपुर  , धौलपुर
तथा उत्तर प्रदेश के 2 जिलों की सीमा राजस्थान से लगती है आगरा , मथुरा

 ट्रिक --- उत्तर प्रदेश का आम राजस्थान में भधौ


Q.10  गुजरात से लगने वाला राजस्थान का जिला कौन सा है ?
(A)  बांसवाड़ा    (B) डूंगरपुर

(C)  उदयपुर   (D) उपरोक्त सभी

 गुजरात से राजस्थान के 6 जिलों की सीमा लगती है --  बांसवाड़ा , डूंगरपुर , उदयपुर ,  सिरोही , जालौर , बाड़मेर

ट्रिक --- उदय बाबा डूंगर ऊपर से गुजर जासी
उदय --- उदयपुर
बा--- बांसवाड़ा
बा--- बाड़मेर
डूंगर -- डूंगरपुर
गुजर -- गुजरात
जा --- जालौर
सी --- सिरोही

तथा गुजरात के 5 जिलों की सीमा राजस्थान से लगती है कच्छ , बनासकांठा , साबरकांठा ,  पंचमहल , दाहोद

ट्रिक  -- साब बना पंच  कदा
साब -- साबरकांठा
बना --- बनासकांठा
पंच ---  पंचमहल
क --- कच्छ
दा --- दाहोद

  Q.11 सर्वाधिक अंतरराज्य सीमा वाला जिला कौन सा है  ?

(A) झालावाड़    (B) उदयपुर

(C)   बांसवाड़ा    (D)  डूंगरपुर


 व्याख्या -- सर्वाधिक अंतर राज्य सीमा वाला जिला झालावाड़ है अंतर राज्य सीमा पर स्थित जिलों की संख्या 23 है
8  जिले हैं जिनकी सीमा किसी भी राज्य से या देश से नहीं लगती है  --- जोधपुर  , दोसा , राजसमंद ,पाली ,  नागौर , टोंक ,  बूंदी , अजमेर

 ट्रिक  -- जो राना पादो है अब्बू की कसम उसे टोंक में किसी को मत छूने दो
जो -- जोधपुर
रा --- राजसमंद
ना --- नागौर
पा -- पाली
दो -- दोसा
अ -- अजमेर
ब्बू --- बूंदी
टोंक --- टोंक

No comments:

Post a Comment

Indian rivers part1

1. वह कौन सी नदी है जो एक भ्रश घाटी से होकर बहती है? गोदावरी नर्मदा कृष्णा महानदी 2. प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी कौन सी है? ...