Ads2

Friday, 8 December 2017

General physics questions 1 by bajrang Lal

 कार्य का मात्रक --  जूल

 प्रकाश वर्ष इकाई है --  दूरी की

 एंपीयर मात्रक है -- विद्युत धारा का

 पारसेक इकाई है  --- दूरी की

 लुमेन किसका मात्रक है --- ज्योति फ्लक्स का

 दाब का मात्रक है --- पास्कल

 कैंडेला किसका मात्रक है  -- ज्योति तीव्रता का

 यंग प्रत्यास्थता गुणांक का मात्रक -- न्यूटन/मीटर×मीटर

 पदार्थ के संवेग और वेग के अनुपात से कौन सी राशि प्राप्त की जाती है  -- द्रव्यमान

 निर्वात में स्वतंत्र रूप से गिरने वाली वस्तुओं का समान वेग होता है

 रॉकेट किसके सिद्धांत पर कार्य करता है  संवेग सरंक्षण

 अश्व चलना प्रारंभ कर दे तो अश्वारोही के गिरने की आशंका का कारण है --  विश्राम जड़त्व है


 चलती हुई बस जब अचानक ब्रेक लगाती है तो उसमे बैठे हुए यात्री आगे की दिशा में गिरते हैं इसको किसके द्वारा समझाया जाता है ---  न्यूटन का पहला नियम

 शरीर का वजन ध्रुव पर अधिकतम होता है

 एक अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी तल की तुलना में चंद्र तल पर अधिक ऊंची छलांग लगा सकता है क्योंकि चंद्रताल पर गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी तल की तुलना में बहुत कम होता है

 जड़त्व आघूर्ण का कोणीय त्वरण का गुणनफल होता है -- torque

 जल के आयतन में क्या परिवर्तन होगा यदि तापमान 9 डिग्री सेंटीग्रेड से गिरा कर 3  डिग्री सेंटीग्रेड कर दिया जाए --- आयतन पहले घटेगा ,  फिर बढ़ेगा

 एक बीकर में पानी पर बर्फ तैर रही है जब बर्फ पूर्णत:  पिघल जाएगी तो --  बीकर में पानी का तल उतना ही रहेगा

 जब किसी बोतल में पानी भरा जाता है और उसे जमने दिया जाता है तो बोतल टूट जाती है --  क्योंकि पानी जमने पर फैलता है

 सड़क पर चलने के अपेक्षा बर्फ पर चलना कठिन है --   क्योंकि बर्फ में सड़क के अपेक्षा घर्षण कम होता है

 एक नदी में चलता हुआ जहाज समुंदर में आता है तब जहाज  -- थोड़ा ऊपर आएगा

 लोहे की कील पानी में क्यों तैरती है जबकि है पानी में डूब जाती है  -- लोहे का घनत्व पानी से अधिक तथा पारे से कम होता है

 पानी का घनत्व अधिकतम होता है --  4 डिग्री सेंटीग्रेड पर

वस्तु की मात्रा बदलने पर अपरिवर्तित रहेगा  -- घनत्व

 समुद्र में प्लवन करते हैं  आइसबर्ग का कितना भाग समुद्र की सतह से ऊपर रहता है -- 1/10

 बर्फ के दो टुकड़ों को आपस में दबाने पर टुकडे आपस में चिपक जाते हैं  --- क्योंकि दाब अधिक होने पर बर्फ का गलनांक पहले करता है  , फिर बढ़ता है

 हवाई जहाज से यात्रा करते समय पेन से स्याही निकलने लगती है  -- वायुदाब में कमी के कारण

 ऊंचाई की जगह पर पानी 100  डिग्री सेंटीग्रेड  के नीचे के तापमान पर क्यों बोलता है -- क्योंकि वायुमंडलीय दाब कम हो जाता है

साबुन के बुलबुले के अंदर का दाब  -- वायुमंडलीय दाब से अधिक होता है

वायुदाबमापी की रीडिंग में अचानक गिरावट इस बात का संकेत है कि  -- मौसम तूफानी होगा

 प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पकता है क्योंकि --  अधिक दाब पर पानी अधिकतम तापक्रम पर उबलने लगता है

हाइड्रोजन से भरा रबड़ का गुब्बारा वायु म  ऊपर जा कर फट जाता है क्योंकि  -- वायुदाब घट जाता है

 सूर्य में निरंतर ऊर्जा का सृजन किस कारण होता है -- नाभिकीय संलयन

चाबी भरी घड़ी में कौन सी ऊर्जा होती है --  स्थितिज ऊर्जा

 जब हम रब्बर के गद्दे वाले सीट पर बैठते हैं या गद्दे पर लेटते हैं तो उसका आकार परिवर्तित हो जाता है --  ऐसे पदार्थ में पाया जाता है

 जब एक चल वस्तु की गति दोगुनी हो जाती है तो उसकी गतिज ऊर्जा --  4 गुनी हो जाती है

 साइकिल चलाने वाला मोड़ लेते समय क्यों झुकता है --  वह झुकता है ताकि गुरुत्व केंद्र आधार के अंदर बना रहे वह उसे गिरने से बचाएगा

Friday, 1 December 2017

भारत के शहरो व राज्य के भौगोलिक उपनाम-by bajrang Lal

भारत के शहरो व राज्य के भौगोलिक उपनाम-


1. ईश्वर का निवास स्थान - प्रयाग
2. पांच नदियों की भूमि -पंजाब
3. सात टापुओं का नगर- मुंबई
4. बुनकरों का शहर- पानीपत
5. अंतरिक्ष का शहर बेंगलुरू
6. डायमंड हार्बर -कोलकाता
7. इलेक्ट्रॉनिक नगर -बेंगलुरू
8. त्योहारों का नगर -मदुरै
9. स्वर्ण मंदिर का शहर -अमृतसर
10. महलों का शहर कोलकाता
11. नवाबों का शहर- लखनऊ
12. इस्पात नगरी -जमशेदपुर
13. पर्वतों की रानी -मसूरी
14. रैलियों का नगर -नई दिल्ली
15. भारत का प्रवेश द्वार मुंबई
16. पूर्व का वेनिस- कोच्चि
17. भारत का पिट्सबर्ग -जमशेदपुर
18. भारत का मैनचेस्टर- अहमदाबाद
19. मसालों का बगीचा -केरल
20. गुलाबी नगर- जयपुर
21. क्वीन ऑफ डेकन- पुणे
22. भारत का हॉलीवुड -मुंबई
23. झीलों का नगर -श्रीनगर
24. फलोद्यानों का स्वर्ग -सिक्किम
25. पहाड़ी की मल्लिका -नेतरहाट
26. भारत का डेट्राइट -पीथमपुर
27. पूर्व का पेरिस- जयपुर
28. सॉल्ट सिटी- गुजरात
29. सोया प्रदेश -मध्य प्रदेश
30. मलय का देश- कर्नाटक
31. दक्षिण भारत की गंगा- कावेरी
32. काली नदी- शारदा
33. ब्लू माउंटेन - नीलगिरी पहाड़ियां
34. एशिया के अंडों की टोकरी - आंध्र प्रदेश
35. राजस्थान का हृदय - अजमेर
36. सुरमा नगरी - बरेली
37. खुशबुओं का शहर -कन्नौज
38. काशी की बहन -गाजीपुर
39. लीची नगर देहरादून
40. राजस्थान का शिमला -माउंट आबू
41. कर्नाटक का रत्न -मैसूर
42. अरब सागर की रानी -कोच्चि
43. भारत का स्विट्जरलैंड -कश्मीर
44. पूर्व का स्कॉटलैंड- मेघालय
45. उत्तर भारत का मैनचेस्टर - कानपुर
46. मंदिरों और घाटों का नगर - वाराणसी
47. धान का डलिया- छत्तीसगढ़
48. भारत का पेरिस -जयपुर
49. मेघों का घर -मेघालय
50. बगीचों का शहर- कपूरथला
51. पृथ्वी का स्वर्ग -श्रीनगर
52. पहाड़ों की नगरी- डुंगरपुर
53. भारत का उद्यान -बेंगलुरू
54. भारत का बोस्टन -अहमदाबाद
55. गोल्डन सिटी -अमृतसर
56. सूती वस्त्रों की राजधानी - मुंबई
57. पवित्र नदी -गंगा
58. बिहार का शोक -कोसी
59. वृद्ध गंगा- गोदावरी
60. पश्चिम बंगाल का शोक- दामोदर
61. कोट्टायम की दादी- मलयाला
62. जुड़वा नगर --हैदराबाद- सिकंदराबाद
63. ताला नगरी -अलीगढ़
64. राष्ट्रीय राजमार्गों का चौराहा- कानपुर
65. पेठा नगरी -आगरा
66. भारत का टॉलीवुड- कोलकाता
67. वन नगर -देहरादून
68. सूर्य नगरी -जोधपुर

कम्प्यूटर by bajrang Lal


━━━━━━━━━━━━━━━━━━
*☔कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रानिक मशीन है । इसका हिंदी नाम संगणक है ।*
*☔आधुनिक कम्प्यूटर का पिता चार्ल्स बैवेज को कहते हैं ।*
*☔कैलकुलेटर का आविष्कार पास्कल ने किया था ।*
*☔भारत मे निर्मित पहला कम्प्यूटर सिद्धार्थ था ।*
*☔सबसे बडा कम्प्यूटर नेटवर्क इंटरनेट है ।*
*☔भारत का प्रथम कम्प्यूटर बैंगलूर के प्रधान डाक घर मे लगाया गया ।*
*☔इंटरनेट का प्रथम प्रयोग अमेरिका के रक्षा अनुसंधान मे हुआ ।*
*☔कम्प्यूटर मे प्रयुक्त होने वाला IC चिप्स सिलिकान का बना होता है ।*
*☔भारत का सिलिकान वैली बैंगलोर को कहते हैं ।*
*☔कम्प्यूटर का मस्तिष्क सी.पी.यू. को कहते हैं ।*
*☔कम्प्यूटर अपने परिणाम को भविष्य हेतु मैमोरी मे सुरक्षित रखता है ।*
*☔IC का पूर्ण रूप इंटरग्रेटेड सर्किट होता है ।*
*☔IBM का पूर्ण रूप इंटरनेशनल बिजनेस मशीन है ।*
*☔WWW का पूर्ण रूप वर्ल्ड वाईड वेव है ।*
*☔LAN का पूर्ण रूप लोकल एरिया नेटवर्क है ।*
*☔WAN का पूर्ण रूप वाइड एरिया नेटवर्क है ।*
*☔RAM का पूर्ण रूप रैंडम एक्सिस मेमोरी है ।*
*☔ROM का पूर्ण रूप रिड ओनली मेमोरी है ।*
*☔CD का पूर्ण रूप काम्पैक्ट डिस्क होता है ।*
*☔VDU का पूर्ण रूप विजुअल डिस्प्ले यूनिट है ।*
*☔HTML का पूर्ण रूप हायपर टेक्ट मार्कप लांग्वेज है ।*
*☔HTTP का पूर्ण रूप हायपर टेक्ट ट्रांसफर प्रोटोकाल है ।*
*☔ALU का पूर्ण रूप अर्थमेटिक लाजिकल यूनिट है ।*
*☔CPU का पूर्ण रूप सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट है ।*
*☔CU का पूर्ण रूप कंट्रोल यूनिट होता है ।*
*☔COBOL का पूर्ण रूप कामन बिजनेस ओरिएंटेड लांग्वेज है ।*
*☔DOS का पूर्ण रूप डिस्क आपरेटिंग सिस्टम है ।*
*☔E MAIL का पूर्ण रूप इलेक्ट्रानिक मेल होता है ।*
*☔FAX का पूर्ण रूप फार अवे झेरोक्स होता है ।*
*☔कम्प्यूटर को बंद करने की प्रक्रिया को शट डाउन तथा चालू करने की प्रक्रिया को बुट अप कहते है ।*
*☔मानिटर का अन्य नाम VDU है ।*
*☔स्टैंडर्ड की बोर्ड मे 101 बटन तथा 12 फंक्शन कीज होती हैं ।*
*☔चुम्बकीय डिस्क पर आयरन आक्साइड की परत होती है ।*
*☔बाइनरी नम्बर प्रणाली मे 0 तथा 1 का प्रयोग होता है ।*
*☔फ्लापी डिस्क की साइज 3.25” तथा 5.25” होती है ।*
*☔कम्प्यूटर नेटवर्क से सम्पर्क जोडने की प्रक्रिया को ‘लाग इन’ तथा सम्पर्क तोडने को ‘लाग आउट’ कहते हैं ।*
*☔आपरेटिंग सिस्टम मे RAM का प्रयोग किया जाता है ।*
*☔कम्प्यूटर मे प्रोग्राम की सूची को मेंयू कहते हैं ।*
*☔मोडेम टेलीफोन लाइन पर काम करता है ।*
*☔कम्प्यूटर के डम्प होने का कारण वाइरस होता है ।*
*☔कम्प्यूटर वाइरस एक डिस्ट्रकटिव प्रोग्राम होता है ।*
*☔कम्प्यूटर का भौतिक बनावट हार्डवेयर कहलाता है ।*
*☔हार्ड डिस्क की गति RPM. मे मापी जाती है ।*
*➖8 बिट =* 1 बाइट
*➖1024 बाइट =* 1 किलो बाइट
*➖ 1024 किलो बाइट =* 1 MB
*➖ 1024 MB =* 1 GB
*☔IBM (इंटर नेशनल बिजनेस मशीन) एक कम्प्यूटर कम्पनी है ।*
*☔कम्प्यूटर का मुख्य पृष्ट डेस्क टाप कहलाता है ।*
*☔कम्प्यूटर के क्षेत्र मे महान क्रांति 1960 ई. मे आयी ।*
*☔DOS और WINDOWS एक प्रकार के आपरेटिंग सिस्टम हैं ।*
*☔माउस,की बोर्ड, जायस्टिक, स्कैनर, तथा लाइट पेन इनपुट डिवाइस के उदाहरण हैं ।*
*☔प्रिंटर, स्पीकर, तथा मानिटर आउटपुट डिवाइस हैं ।*
*☔इंटरनेट पर भेजा जाने वाला संदेश ई मेल कहलाता है ।*
*☔उच्चस्तरीय भाषा से मशीनी भाषा मे रूपांतरण सोर्स प्रोग्राम द्वारा होता है ।*
*☔अंग्रेजी के समान उच्चस्तरीय भाषा कोबोल है ।*
*☔प्रोग्राम हेतु विकसित प्रथम भाषा फोरट्रान है ।*
*☔उच्चस्तरीय भाषा का अनुवाद निम्न स्तरीय भाषा मे कम्पाइलर करता है ।*
*☔उच्चस्तरीय भाषा का विकास IBM ने किया ।*
*☔फोरट्रान,कोबोल, बेसिक, अल्गोल, पास्कल आदि उच्चस्तरीय भाषाएं हैं ।*
*☔मदर बोर्ड एक सर्किट बोर्ड है, इसमे सी.पी.यू. जोडे जाते हैं ।*
*☔हार्ड डिस्क मे कम्प्यूटर प्रोग्रामों को स्टोर किया जाता है ।*
*☔कम्प्यूटर तीन प्रकार के होते हैं- डिजिटल, एनालाँग, एवं हाइब्रिड ।*
*☔असेम्बलर ,असेम्बली भाषा को यंत्र भाषा मे बदलता है ।

राष्ट्रीयऔर अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिवस by bajrang Lal


राष्ट्रीयऔर अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिवस
1. लुईस ब्रेल दिवस
– 4 जनवरी
2. विश्व हास्य दिवस
– 10 जनवरी
3. राष्ट्रिय युवा दिवस
– 12 जनवरी
4. थल सेना दिवस
– 15 जनवरी
5. कुष्ठ निवारण दिवस
– 30 जनवरी
6. भारत पर्यटन दिवस
– 25 जनवरी
7. गणतंत्र दिवस
– 26 जनवरी
8. अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क एवं उत्पाद दिवस
– 26 जनवरी
9. सर्वोदय दिवस
– 30 जनवरी
10. शहीद दिवस
– 30 जनवरी
11. विश्व कैंसर दिवस
– 4 जनवरी
12. गुलाब दिवस
– 12 फरवरी
13. वेलेंटाइन दिवस
– 14 फरवरी
14. अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
– 21 फरवरी
15. केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस
– 24 फरवरी
16. राष्ट्रिय विज्ञानं दिवस
– 28 फरवरी
17. राष्ट्रिय सुरक्षा दिवस
– 4 मार्च
18. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
– 8 मार्च
19. के०औ०सु० बल की स्थापना दिवस
– 12 मार्च
20. विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस
– 15 मार्च
21. आयुध निर्माण दिवस
– 18 मार्च
22. विश्व वानिकी दिवस
– 21 मार्च
23. विश्व जल दिवस
– 22 मार्च
24. भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीद दिवस
– 23 दिवस
25. विश्व मौसम विज्ञानं दिवस
– 23 मार्च
26. राममनोहर लोहिया जयंती
– 23 मार्च
27. विश्व टी०बी० दिवस
– 24 मार्च
28. ग्रामीण डाक जीवन बिमा दिवस
– 24 मार्च
29. गणेश शंकर विद्यार्थी का बलिदान दिवस
– 25 मार्च
30. बांग्लादेश का राष्ट्रिय दिवस
– 26 मार्च
31. विश्व थियेटर दिवस
– 27 मार्च
32. विश्व स्वास्थ दिवस
– 7 अप्रैल
33. अम्बेदकर जयंती
– 14 अप्रैल
34. विश्व वैमानिकी दिवस
– 14 अप्रैल
35. विश्व हीमोफीलिया दिवस
– 17 अप्रैल
36. विश्व विरासत दिवस
– 18 अप्रैल
37. पृथ्वी दिवस
– 22 अप्रैल
38. विश्व पुस्तक दिवस
– 23 अप्रैल
39. विश्व श्रमिक दिवस
– 1 मई
40. विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस
– 3 मई
41. विश्व प्रवासी पक्षी दिवस
– 8 मई
42. विश्व रेडक्रॉस दिवस
– 8 मई
43. अंतर्राष्ट्रीय थैलीसिमिया दिवस
– 8 मई
44. राष्ट्रिय प्रौधोगिकी दिवस
– 11 मई
45. विश्व संग्रहालय दिवस
– 18 मई
46. विश्व नर्स दिवस
– 12 मई
47. विश्व परिवार दिवस
– 15 मई
48. विश्व दूरसंचार दिवस
– 17 मई
49. आतंकवाद विरोधी दिवस
– 21 मई
50. जैविक विविधिता दिवस
– 22 मई
51. माउन्ट एवरेस्ट दिवस
– 29 मई
52. विश्व तम्बाकू रोधी दिवस
– 31 मई
53. विश्व पर्यावरण दिवस
– 5 जून
54. विश्व रक्तदान दिवस
– 14 जून
55. अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति स्थापना दिवस
– 6 जून
56. विश्व शरणार्थी दिवस
– 20 जून
57. राष्ट्रिय सांख्यिकी दिवस
– 29 जून
58. पी०सी० महालनोबिस का जन्म दिवस
– 29 जून
60. भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना दिवस
– 1 जुलाई
61. चिकित्सक दिवस
– 1 जुलाई
62. डॉ० विधानचंद्र राय का जन्म दिवस
– 1 जुलाई
63. विश्व जनसंख्या दिवस
– 11 जुलाई
64. कारगिल स्मृति दिवस
– 26 जुलाई
65. विश्व स्तनपान दिवस
– 1 अगस्त
66. विश्व युवा दिवस
– 12 अगस्त
67. स्वतंत्रता दिवस
– 15 अगस्त
68. राष्ट्रिय खेल दिवस
– 29 अगस्त
69. ध्यानचन्द्र का जन्म दिवस
– 29 अगस्त
70. शिक्षक दिवस
– 5 सितम्बर
71. अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस
– 8 सितम्बर
72. हिंदी दिवस
– 14 सितम्बर
73. विश्व-बंधुत्व एवं क्षमा याचना दिवस
– 14 सितम्बर
74. अभियंता दिवस
– 15 सितम्बर
75. संचयिता दिवस
– 15 सितम्बर
76. ओजोन परत रक्षण दिवस
– 16 सितम्बर
77. RPF की स्थापना दिवस
– 20 सितम्बर
78. विश्व शांति दिवस
– 21 सितम्बर
79. विश्व पर्यटन दिवस
– 27 सितम्बर
80. अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
– 1 अक्टूबर
81. लाल बहादुर शास्त्री जयंती
– 2 अक्टूबर
82. अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस
– 2 अक्टूबर
83. विश्व प्रकृति दिवस
– 3 अक्टूबर
84. विश्व पशु-कल्याण दिवस
– 4 अक्टूबर
85. विश्व शिक्षक दिवस
– 5 अक्टूबर
86. विश्व वन्य प्राणी दिवस
– 6 अक्टूबर
87. वायु सेना दिवस
– 8 अक्टूबर
88. विश्व डाक दिवस
– 9 अक्टूबर
89. विश्व दृष्टि दिवस
– 10 अक्टूबर
90. जयप्रकाश जयंती
– 11 अक्टूबर
91. विश्व मानक दिवस
– 14 अक्टूबर
92. विश्व एलर्जी जागरूकता दिवस
– 16 अक्टूबर
93. विश्व खाद्य दिवस
– 16 अक्टूबर
94. विश्व आयोडीन अल्पता दिवस
– 21 अक्टूबर
95. संयुक्त राष्ट्र दिवस
– 24 अक्टूबर
96. विश्व मितव्ययिता दिवस
– 30 अक्टूबर
97. इंदिरा गाँधी की पुण्य तिथि
– 31 अक्टूबर
98. विश्व सेवा दिवस
– 9 नवम्बर
99. रा० विधिक साक्षरता दिवस
– 9 नवम्बर
100. बाल दिवस
– 14 नवम्बर
101. विश्व मधुमेह दिवस
– 14 नवम्बर
102. विश्व विधार्थी दिवस
– 17 नवम्बर
103. राष्ट्रिय पत्रकारिता दिवस
– 17 नवम्बर
104. विश्व व्यस्क दिवस
– 18 नवम्बर
105. विश्व नागरिक दिवस
– 19 नवम्बर
106. सार्वभौमिक बाल दिवस
– 20 नवम्बर
107. विश्व टेलीविजन दिवस
– 21 नवम्बर
108. विश्व मांसाहार निषेध दिवस
– 25 नवम्बर
109. विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस
– 26 नवम्बर
110. राष्ट्रिय विधि दिवस

Tuesday, 21 November 2017

भारत में खनिज by bajrang Lal

● देश का पहला लौह-इस्पात कारखाना कब और कहाँ लगा— 1875 ई., कुल्टी (प. बंगाल)

● भारत में पहला एल्युमीनियम कारखाना कहाँ लगा— 1937 ई., आसनलोन

● SAIL का पूरा नाम क्या है— स्टील अथॉरटी ऑफ इंडिया लि.

● सेल की स्थापना कब की गई— 1973 ई.

● ब्रिटेन के सहयोग से कौन-सा कारखाना निर्मित है— दुर्गापुर (प. बंगाल)

● रूस के सहयोग से कौन-सा कारखाना निर्मित है— बोकारो (झारखंड)

● राऊरकेला स्टली कारखाना किस देश के सहयोग से निर्मित है— जर्मनी

● रूस के सहयोग से दूसरा कौन-सा कारखाना निर्मित है— भिलाई (छत्तीसगढ़)

● निजी क्षेत्र में स्टील का कौन-सा कारखाना निर्मित है— TISCO (टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी)

● टिस्को की स्थापना कब हुई थी— 1907 ई.

● लौह अयस्क सबसे अधिक किस राज्य में पाया जाता है— झारखंड

● झारखंड व ओड़िशा राज्यों से देश का कितने % लोहा प्राप्त किया जाता है— 75%

● किस राज्य से देश का कुल 51% अभ्रक निकाला जाता है— राजस्थान से

● जवार खदान किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है— जस्ता उत्पादन के लिए

● लिग्नाइट का सबसे अधिक भंडार किस राज्य में है— तमिलनाडु में

● भिलाई इस्पात संयंत्र किस पंचवर्षीय योजना में स्थापित किया गया— द्वितीय पंचवर्षीय योजना में

● हिंदुस्तान स्टील लिमिटेड की स्थापना कब की गई— 1953 ई.

● बर्नपुर में इंडियन आयरन एंड स्टील कंपनी की स्थापना कब की गई— 1918 ई.

● कर्नाटक के भद्रावती में मैसूर (बाद में विश्वेश्वरैया) लौह एवं इस्पात कारखाने की स्थापना कब की गई— 1923 ई.

● किस सन् में कुल्टी एवं हीरापुर (1908 में स्थापित) के कारखानों को भारतीय लौह एवं इस्पात कंपनी में मिला दिया गया— 1936 ई.

● 1937 ई. में किस स्थान पर स्टली कॉरपोरेशन ऑफ बंगाल की स्थापना की गई— बर्नपुर

● स्टील कॉरपोरेशन ऑफ बंगाल को किस वर्ष भारतीय लौह एवं इस्पात कंपनी में मिला दिया गया— 1953 ई.

● 1953 ई. बर्नपुर, हीरापुर एवं कुल्टी के कारखानों को किस नाम से जाना जाता है— इस्को (IISCO)

● द्वितीय योजनाकाल में लगाए गए तीन नए कारखानें कौन-से थे— भिलाई, दुर्गापुर एवं राउरकेला

● भिलाई, दुर्गापुर एवं राउरकेला कारखानों को किस कंपनी के अंतर्गत रखा गया— हिंदुस्तान स्टील लिमिटेड

● तीसरी पंचवर्षीय योजना में कौन-से कारखाने की स्थापना का निर्णय लिया गया— बोकारो

● बोकारो कारखाने में इस्पात का उत्पादन किस वर्ष प्रारंभ हुआ— 1974 ई.

● वर्तमान समय में दुर्गापुर, राउरकेला, बोकारो, भिलाई, सलेम के कारखाने किस कंपनी के अंतर्गत आते हैं— स्टील अथॉरटी ऑफ इंडिया लि.

● दुर्गापुर, राउरकेला, बोकारो, भिलाई, सलेम के अलावा और किस जगह लोहा एवं इस्पात के कारखाने स्थापित किये गए हैं— विशाखापट्टनम एवं विजयनगर

● किन देशों के बाद कच्चे इस्पात के सबसे बड़े उत्पादकों के रूप में भारत का दुनिया में चौथा स्थान है— चीन, जापान और अमेरिका

● भारत के पास कच्चे तेल का और प्राकृतिक गैस का कितना भंडार है— 757 मिलियन मीट्रिक टन और 1241 बिलियन क्यूबिक मीटर

● पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस क्षेत्र, जिसमें पेट्रोलियम उत्पादों व गैस का परिवहन, रिफाइनिंग और मार्केटिंग शामिल है, की देश के सकल घरेलू उत्पादन यानि जीडीपी में

 ● कितनी हिस्सेदारी रखता है— 15% से ज्यादा

● भारत विश्व का कौन-से नंबर का सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता देश है— चौथा

● भारत में कार्यरत तेल रिफाइनरियों में से निजी क्षेत्र की रिफाइनरियां हैं— दो

● विश्व के किन प्रमुख देशों के तेल क्षेत्रों में भारत की अधिकतर सरकारी तेल कंपनियों की हिस्सेदारी है— सूडान, मिस्त्र, लीबिया, आइवरी कोस्ट, वियतनाम, म्यांमार, रूस, इराक, कतर व ऑस्ट्रेलिया

● रूस के सखालिन-1 तेल क्षेत्र में भारत की कितने % हिस्सेदारी है— 20%

● खांडसारी उद्योग के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा लघु उद्योग कौन-सा है— हथकरघा

● रोजगार क्षमता में हथकरघा उद्योग का स्थान देश में कौन-सा है— दूसरा (कृषि के बाद)

● देश में सूती वस्त्र का पहला कारखाना फोर्ट ग्लोस्टर (कोलकाता) में कब लगाया गया— 1818 ई.

● मुंबई में कावसजी डाबर द्वारा सूती वस्त्र का कारखाना कब लगाया गया— 1854 ई.

● भारत में जूट का प्रथम कारखाना 1854 ई. में प. बंगाल में किस शहर में लगाया गया— रिशरा

● भारत में ऊन की पहली मिल 1870 ई. में कहाँ स्थापित की गई— कानपुर

● भारत में कागज उद्योग की पहली मिल पश्चिम बंगाल के सीरामपुर में किस वर्ष में लगाई गई— 1812 ई.

● भारत का प्रथम रेयॉन कारखाना किस सन् में रायपुरम (केरल) में ट्रावणकोर रेयॉन लि. के नाम से स्थापित हुआ— 1950 ई.

● सोने का रेशा किस उद्योग को कहा जाता है— जूट उद्योग को

● भारत में संपूर्ण विश्व का कितने % जूट के सामानों का निर्माण करता है— 35%

● भारत का सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक राज्य कौन-सा है— राजस्थान

● एसोसिएट सीमेंट कंपनी (A.C.C.) की स्थापना कब की गई— 1936

● सर्वप्रथम ऊर्वरक कारखाना कहाँ स्थापित किया गया— 1906 ई., रानीपेट नामक स्थान पर

● अमोनिया ऊर्वरक कारखाना कहाँ स्थापित किया गया— 1944 ई., में बैलेगुला नामक स्थान पर

● भारत में किस प्रकार के ऊर्वरक की खपत सबसे अधिक होती है— नाइट्रोजनी ऊर्वरक

● भारत किस उर्वरक के लिए आयात पर निर्भर है— पोटाश ऊर्वरक के लिए

● भारत में किस स्थान पर टेलीफोन उद्योग सर्वाधिक है— बैंगालुरु और रूपनारायणपुर

● भारत के किस राज्य से दो-तिहाई रेशम प्राप्त होता है— कर्नाटक से

● भारत के किस नगर में चर्म उद्योग सबसे अधिक है— कानपुर (उत्तर प्रदेश)

● भारत में वायुयान निर्माण का प्रथम कारखाना कब स्थापित किया गया— 1940 में

● देश का पहला निजी क्षेत्र में कारखाना कहाँ स्थापित किया गया— जमशेदपुर (झारखंड)

● भारत के किस राज्य में कोयले के विशालतम भंडार सुरक्षित हैं— झारखंड

● भारत के किस उद्योग पर पूंजी निवेश सबसे अधिक हुआ— लौह इस्पात उद्योग पर

● सबसे अधिक इस्पात कारखाने किस रेलमार्ग पर है— मुंबई-हावड़ा वाया रायपुर

● भारत विभाजन के कारण कौन-सा उद्योग सबसे अधिक प्रभावित हुआ— जूट व रूई उद्योग

● हौजरी उद्योग सर्वाधिक किस राज्य में है— पंजाब

● रेशम उद्योग सबसे अधिक किस राज्य में है— कर्नाटक

● कटनी किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है— सीमेंट उद्योग के लिए

● सीमेंट उत्पादन में भारत का दुनिया में कौन-सा स्थान है— द्वितीय

● सार्वजनिक क्षेत्र में कौन-सा उर्वरक कारखाना है— सिन्दरी (झारखंड)

● भारत में किस नगर को ‘इलेक्ट्रॉनिक उद्योग की राजधानी’ कहा जाता है— बैंगालुरू

● भारत में किस उद्योग में सबसे अधिक महिला कार्य करती हैं— चाय उद्योग

● नेपानगर किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है— अखबारी कागज के लिए

● सर्वप्रथम जूट मिल किसने स्थापित की— जॉर्ज ऑकलैंड

● इलैक्ट्रिक लोकोमोटिव का निर्माण कहाँ किया जाता है— चितरंजन (वाराणसी)

● सर्वप्रथम चीनी मिल कहाँ स्थापित की गई— महरौरा (बिहार)

● प्रथम तेल परिष्करण संयंत्र कहाँ स्थापित किया गया था— डिग्बोई (असम)

● पिम्परी किस उद्योग से संबंधित है— पेंसिलीन उद्योग

● कौन-से राज्य में रेल के डिब्बों का बड़ी मात्रा में उत्पादन होता हैं— पंजाब व तमिलनाडु

● उत्तर प्रदेश में दियासलाई उद्योग कहाँ है— बरेली

● भारत में सूती कपड़ा उद्योग किस नगर में सर्वाधिक है— अहमदाबाद

● भारत में पेराई मिल व ताले का उत्पादन कहाँ होता है— अलीगढ़

● चुर्क किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है— सीमंट उद्योग

● शीशा उद्योग व काँच उद्योग भारत के किस नगर में सबसे अधिक है— फिरोजाबाद

● भारत में मैसूर किसके लिए प्रसिद्ध है— रेशम उद्योग

● तार व केबिल भारत में सबसे अधिक कहाँ बनाए जाते हैं— रूपनारायणपुर (प. बंगाल)

● भारत में पीतल के बर्तन सबसे अधिक कहाँ बनाए जाते हैं— मुरादाबाद

● सिनेमा उद्योग भारत के किस नगर में है— मुंबई

● खजिन पदार्थों की दृष्टि से कौन-सा स्थान सर्वोत्तम हैं— छोटा नागपुर का पठार

● किस स्थान को भारतीय खनिज भंडार ग्रह कहा जाता है— छोटा नागपुर का पठार

● भारत में सर्वोत्तम लौह अयस्क कहाँ से प्राप्त होता है— बैलाडीला से

● कुद्रेमुख लौह खनिज परियोजना भारत के किस राज्य में है— कर्नाटक

● कर्नाटक राज्य में बाब बूदन की पहाड़ियाँ किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है— लौह अयस्क

● भारत में पाया जाने वाला लौह अयस्क किस प्रकार का है— हेमेटाइट

● जावर और रामपुरा-अगुचा खान किस खनिज से संबंधित है— जस्ता-सीसा

● पलामू एवं लोहरदंगा किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है— बॉक्साइड

● भारत का 55% अभ्रक कौन-सा राज्य होता है— आंध्र प्रदेश

● कोडरमा किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है— अभ्रक

● अभ्रक उत्पादन में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है— प्रथम

● गुजरात में स्थित मोतीपुरा खान से किस प्रकार का पत्थर निकाला जाता है— सफेद संगमरमर

● झरिया किस खनिज उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है— कोयला

● भारत में मिलने वाला अधिकांश कोयला किस भू-भाग से प्राप्त होता है— गोंडवाना

● भारत में सर्वप्रथम कोयले का उत्पादन कब और कहाँ किया गया था— रानीगंज

● न्यूवेली खनन किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है— लिग्नाइट

● भारत में सबसे अधिक कोयला किस राज्य में पाया जाता है— झारखंड

● भारत में खनिज तेल भंडार किस प्रकार की चट्टानों में पाये जाते हैं— अवसादी चट्टानों में

● भारत में सर्वप्रथम खनिज तेल का वास्तविक उत्पादन कहाँ हुआ था— डिग्बोई (असम)

● O.N.G.C. (तेल व प्राकृतिक गैस आयोग) की स्थापना कब की गई— 1956 ई.

● काइकालूर खनिज तेल किस नदी घाटी के क्षेत्र में है— कृष्णा-गोदावरी

● ‘मंगला’ नामक तेल कुँआ किस राज्य में है— राजस्थान

● भारत की सबसे महत्वपूर्ण यूरेनियम खान कहाँ है— जादूगोड़ा

।

Sunday, 19 November 2017

दिल्ली सल्तनत – तुगलक वंश by bajrang Lal





दिल्ली सल्तनत – तुगलक वंश



खिलज़ी वंश का अंत कर दिल्ली में एक नये वंश का उदय हुआ जिसे तुगलक वंश (Tughlaq Dynasty) कहते है।

 तुगलक वंश (Tughlaq Dynasty) ने दिल्ली पर 1320 से 1413 ई. तक राज किया।

तुगलक वंश का पहला शासक गाज़ी मालिकजिसने अपने को अपने गयासुद्दीन तुगलक के रूप में पेश किया।



तुगलक़ वंश (1320-1413)

तुगलक वंश के शासक :-

 गयासुद्दीन तुगलक (1320-25 ई.)
मोहम्मद तुगलक (1325-51 ई.)
 फिरोज शाह तुगलक (1351-88 ई.)
 मोहम्मद खान (1388 ई.)
गयासुद्दीन तुगलक शाह II (1388 ई.)
अबू बाकर (1389-90 ई.)
नसीरुद्दीन मोहम्मद (1390-94 ई.)
हूंमायू (1394-95 ई.)
नसीरुद्दीन महमूद (1395-1412 ई.)

गयासुद्दीन तुगलक --  (1320-25 ई.)

यह दिल्ली सल्तनत पर तुगलक वंश की स्थापना करने वाला प्रथम शासक था।

इसका पूर्व नाम गाजी मलिक था, जिसने दिल्ली सल्तनत के सिंहासन पर बैठने के बाद अपना नाम गयासुद्दीन कर लिया।

 गयासुद्दीन 8 सितंबर 1320 को यह दिल्ली की गद्दी पर बैठा और अगले पांच वर्ष तक शासन किया। वह पहला एेसा शासक था,
जिसने अपने नाम के साथ गाजी शब्द (काफिरों का वध करने वाला) जोड़ा था।

 इसे तुगलक गाजी भी कहते थे। उसने मंगोलों के 23 आक्रमण विफल किए थे।

गयासुद्दीन तुगलक के सुधार

गयासुद्दीन तुग़लक़ ने आर्थिक सुधार के अन्तर्गत अपनी आर्थिक नीति का आधार संयम,
सख्ती एवं नरमी के मध्य संतुलन (रस्म-ए-मियान) को बनाया।

उसने लगान के रूप में उपज का 1/10 या 1/12 हिस्सा ही लेने का आदेश जारी कराया

ग़यासुद्दीन ने मध्यवर्ती ज़मीदारों विशेष रूप से मुकद्दम तथा खूतों को उनके पुराने अधिकार लौटा दिए,
 जिससे उनको वही स्थिति प्राप्त हो गयी, जो बलबन के समय में प्राप्त थी।

ग़यासुद्दीन ने अमीरों की भूमि पुनः लौटा दी।

उसने सिंचाई के लिए कुँए एवं नहरों का निर्माण करवाया।

 सम्भवतः नहर का निर्माण करवाने वाला ग़यासुद्दीन प्रथम सुल्तान था।

सल्तनत काल में डाक व्यवस्था को सुदृढ़ करने का श्रेय ग़यासुद्दीन तुग़लक़ को ही जाता है।

अलाउद्दीन ख़िलजी की कठोर नीति के विरुद्ध उसने उदारता की नीति अपनायी,
 जिसे बरनी ने ‘रस्मेमियान’ अथवा ‘मध्यपंथी नीति’ कहा है।

उसने अलाउद्दीन ख़िलजी द्वारा चलाई गयी दाग़ने तथा चेहरा प्रथा को प्रभावी तरीक़े से लागू किया।

महत्त्वपूर्ण विजय

वारंगल व तेलंगाना की विजय (1324 ई.)तिरहुती विजय, मंगोल विजय (1324 ई.)

निर्माण कार्य

तुग़लक़ाबाद नामक एक दुर्ग की नींव रखी।

मृत्यु

जब ग़यासुद्दीन तुग़लक़ बंगाल अभियान से लौट रहा था,
तब लौटते समय तुग़लक़ाबाद से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अफ़ग़ानपुर में एक महल में सुल्तान ग़यासुद्दीन के प्रवेश करते ही वह महल गिर गया,
 जिसमें दबकर उसकी मार्च, 1325 ई. को मुत्यृ हो गयी।

ग़यासुद्दीन तुग़लक़ का मक़बरा तुग़लक़ाबाद में स्थित है।

मोहम्मद तुगलक Muhammad bin Tughluq (1325-51 ई.)

मुहम्मद बिन तुग़लक़ दिल्ली सल्तनत में तुग़लक़ वंश का शासक था।

 ग़यासुद्दीन तुग़लक़ की मृत्यु के बाद उसका पुत्र ‘जूना ख़ाँ’, मुहम्मद बिन तुग़लक़ (1325-1351 ई.) के नाम से दिल्ली की गद्दी पर बैठा।

 इसका मूल नाम ‘उलूग ख़ाँ’ था।
मध्यकालीन सभी सुल्तानों में मुहम्मद तुग़लक़ सर्वाधिक शिक्षित, विद्वान एवं योग्य व्यक्ति था।

इसके अलावा वह पर्सियन कविता का बहुत बड़ा प्रशंसक था।

उसकी सोच उसके समय से बहुत आगे थी। उसने बहुत सारे विचारो पर मंथन किया लेकिन उन विचारो के क्रियान्वयन से जुड़े उसके पैमाने बहुत मजबूत और टिकाऊ नहीं थे इसीलिए वह असफल रहा।

 उसने अपने राज्य में मध्य राजधानी की स्थापना और टोकन करेंसी (प्रतीक मुद्रा) के रूप में विभिन्न प्रयोग किये लेकिन वह पूरी तरह से असफल रहा।

 अपनी सनक भरी योजनाओं के कारण इसे ‘स्वप्नशील’, ‘पागल’ एवं ‘रक्त-पिपासु’ कहा गया है।

मुहम्मद बिन तुग़लक़ के कार्य

दोआब क्षेत्र में कर वृद्धि (1326-27 ई.) – मुहम्मद तुग़लक़ ने दोआब के ऊपजाऊ प्रदेश में कर की वृद्धि कर दी (संभवतः 50 प्रतिशत),
परन्तु उसी वर्ष दोआब में भयंकर अकाल पड़ गया, जिससे पैदावार प्रभावित हुई।

तुग़लक़ के अधिकारियों द्वारा ज़बरन कर वसूलने से उस क्षेत्र में विद्रोह हो गया,
जिससे तुग़लक़ की यह योजना असफल रही।

 मुहम्मद तुग़लक़ ने कृषि के विकास के लिए ‘दिवाण-ए- अमीर कोही’ नामक एक नवीन विभाग की स्थापना की।

सरकारी कर्मचारियों के भ्रष्टाचार, किसानों की उदासीनता, भूमि का अच्छा न होना इत्यादि कारणों से कृषि उन्नति सम्बन्धी अपनी योजना को तीन वर्ष पश्चात् समाप्त कर दिया।

 मुहम्मद बिन तुग़लक़ ने किसानों को बहुत कम ब्याज पर ऋण (सोनथर) उपलब्ध कराया।राजधानी परिवर्तन (1326-27 ई.) – तुग़लक़ ने अपनी योजना के अन्तर्गत राजधानी को दिल्ली से देवगिरि स्थानान्तरित किया।

देवगिरि को “कुव्वतुल इस्लाम” भी कहा गया।

 सुल्तान कुतुबुद्दीन मुबारक ख़िलजी ने देवगिरि का नाम ‘कुतुबाबाद’ रखा था और मुहम्मद बिन तुग़लक़ ने इसका नाम बदलकर दौलताबाद कर दिया।

 सुल्तान की इस योजना के लिए सर्वाधिक आलोचना की गई।

 मुहम्मद तुग़लक़ की यह योजना भी पूर्णतः असफल रही और उसने 1335 ई. में दौलताबाद से लोगों को दिल्ली वापस आने की अनुमति दे दी।

राजधानी परिवर्तन के परिणामस्वरूप दक्षिण में मुस्लिम संस्कृति का विकास हुआ,
 जिसने अंततः बहमनी साम्राज्य के उदय का मार्ग खोला।

सांकेतिक मुद्रा का प्रचलन (1329-30 ई.) – इस योजना के अन्तर्गत मुहम्मद तुग़लक़ ने सांकेतिक व प्रतीकात्मक सिक्कों का प्रचलन करवाया। मुहम्मद तुग़लक़ ने ‘दोकानी’ नामक सिक्के का प्रचलन करवाया।

सांकेतिक मुद्रा के अन्तर्गत सुल्तान ने संभवतः पीतल (फ़रिश्ता के अनुसार) और तांबा (बरनी के अनुसार) धातुओं के सिक्के चलाये, जिसका मूल्य चांदी के रुपये टका के बराबर होता था।

सिक्का ढालने पर राज्य का नियंत्रण नहीं रहने से अनेक जाली टकसाल बन गये।

लगान जाली सिक्के से दिया जाने लगा,
जिससे अर्थव्यवसथा ठप्प हो गई।

सांकेतिक मुद्रा चलाने की प्रेरणा चीन तथा ईरान से मिली।

वहाँ के शासकों ने इन योजनाओं को सफलतापूर्वक चलाया, जबकि मुहम्मद तुग़लक़ का प्रयोग विफल रहा।

 सुल्तान को अपनी इस योजना की असफलता पर भयानक आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा।

खुरासन एवं काराचिल का अभियानचौथी योजना के अन्तर्गत मुहम्मद तुग़लक़ के खुरासान एवं कराचिल विजय अभियान का उल्लेख किया जाता है।

 खुरासन को जीतने के लिए मुहम्मद तुग़लक़ ने 3,70,000 सैनिकों की विशाल सेना को एक वर्ष का अग्रिम वेतन दे दिया,
परन्तु राजनीतिक परिवर्तन के कारण दोनों देशों के मध्य समझौता हो गया,
जिससे सुल्तान की यह योजना असफल रही और उसे आर्थिक रूप से हानि उठानी पड़ी।

कराचिल अभियान के अन्तर्गत सुल्तान ने खुसरो मलिक के नेतृत्व में एक विशाल सेना को पहाड़ी राज्यों को जीतने के लिए भेजा।

उसकी पूरी सेना जंगली रास्तों में भटक गई, इब्न बतूता के अनुसार अन्ततः केवल दस अधिकारी ही बचकर वापस आ सके।

इस प्रकार मुहम्मद तुग़लक़ की यह योजना भी असफल रही।

मृत्यु

अपने शासन काल के अन्तिम समय में जब सुल्तान मुहम्मद तुग़लक़ गुजरात में विद्रोह को कुचल कर तार्गी को समाप्त करने के लिए सिंध की ओर बढ़ा,
तो मार्ग में थट्टा के निकट गोंडाल पहुँचकर वह गंभीर रूप से बीमार हो गया।

 यहाँ पर सुल्तान की 20 मार्च 1351 को मृत्यु हो गई।

फिरोज शाह तुगलक Firuz Shah Tughlaq (1351-88 ई.)

फ़िरोज़ शाह तुगलक 45 वर्ष की उम्र में दिल्ली सल्तनत की गद्दी पर बैठा।

उसके पिता का नाम रज्ज़ब था जोकि गियासुद्दीन तुगलक का छोटा भाई था
जबकि उसकी माता दीपालपुर की राजकुमारी थी।

 गद्दी पर बैठने के बाद उसने बहुत सारे उन निर्णयों को वापस ले लिया जो कि उसके पूर्व के शासक के द्वारा लिए गए थे।

उसने शरियत के अनुसार शासन किया और शरियत में जिन करों का उल्लेख नहीं किया गया था उसे बंद कर दिया।

फ़िरोज़ शाह तुग़लक़ के कार्य

राजस्व व्यवस्था के अन्तर्गत फ़िरोज़ ने अपने शासन काल में 24 कष्टदायक करों को समाप्त कर दिया और केवल 4 कर ‘ख़राज’ (लगान), ‘खुम्स’ (युद्ध में लूट का माल), ‘जज़िया’, एवं ‘ज़कात’ (इस्लाम धर्म के अनुसार अढ़ाई प्रतिशत का दान,
जो उन लोगों को देना पड़्ता है, जो मालदार हों और उन लोगों को दिया जाता है, जो अपाहिज या असहाय और साधनहीन हों) को वसूल करने का आदेश दिया।

उलेमाओं के आदेश पर सुल्तान ने एक नया सिंचाई (हक ए शर्ब) कर भी लगाया, जो उपज का 1/10 भाग वसूला जाता था।

सुल्तान ने सिंचाई की सुविधा के लिए 5 बड़ी नहरें यमुना नदी से हिसार तक 150 मील लम्बी सतलुज नदी से घग्घर नदी तक 96 मील लम्बी सिरमौर की पहाड़ी से लेकर हांसी तक,
 घग्घर से फ़िरोज़ाबाद तक एवं यमुना से फ़िरोज़ाबाद तक का निर्माण करवाया।

उसने फलो के लगभग 1200 बाग़ लगवाये।आन्तरिक व्यापार को बढ़ाने के लिए अनेक करों को समाप्त कर दिया।

नगर एवं सार्वजनिक निर्माण कार्यों के अन्तर्गत सुल्तान ने लगभग 300 नये नगरों की स्थापना की।

जौनपुर नगर की नींव फ़िरोज़ ने अपने चचेरे भाई ‘फ़खरुद्दीन जौना’ (मुहम्मद बिन तुग़लक़) की स्मृति में डाली थी।

उसके शासन काल में ख़िज्राबाद एवं मेरठ सेअशोक के दो स्तम्भलेखों को लाकर दिल्ली में स्थापित किया गया।

अपने कल्याणकारी कार्यों के अन्तर्गत फ़िरोज़ ने एक रोज़गार का दफ्तर एवं मुस्लिम अनाथस्त्रियों, विधवाओं एवं लड़कियों की सहायता हेतु एक नये ‘दीवान-ए-ख़ैरात’ नामक विभाग की स्थापना की।

‘दारुल-शफ़ा’ (शफ़ा=जीवन का अंतिम किनारा, जीवन का अंतिम भाग) नामक एक राजकीय अस्पताल का निर्माण करवाया,
जिसमें ग़रीबों का मुफ़्त इलाज होता था।फ़िरोज़ के शासनकाल में दासों की संख्या लगभग 1,80,000 पहुँच गई थी।

 इनकी देखभाल हेतु सुल्तान दे ‘दीवान-ए-बंदग़ान’ की स्थापना की।

संरक्षण

शिक्षा प्रसार के क्षेत्र में सुल्तान फ़िरोज़ ने अनेक मक़बरों एवं मदरसों  की स्थापना करवायी।

 उसने ‘जियाउद्दीन बरनी’ एवं ‘शम्स-ए-सिराज अफीफ’ को अपना संरक्षण प्रदान किया।बरनी ने ‘फ़तवा-ए-जहाँदारी’ एवं ‘तारीख़-ए-फ़िरोज़शाही’ की रचना की।

फ़िरोज़ ने अपनी आत्मकथा ‘फुतूहात-ए-फ़िरोज़शाही’ की रचना की।

मृत्यु

फ़िरोज़ शाह तुगलक की मृत्यु सितम्बर 1388 ई. में हुई थी। हौज़खास परिसर, दिल्ली में उसे दफ़ना दिया गया।

मोहम्मद खान Mohammad Khan (1388 ई.)

फ़िरोज़ शाह तुगलक की मृत्यु 1388 ई. में हुई थी।

 उसके बाद दिल्ली सल्तनत में कुछ दिनों के लिए मोहमद खान ने दिल्ली में शासन किया
और कुछ दिनों के भीतर ही उनकी हत्या कर दी गई।



गयासुद्दीन तुगलक शाह II  Gaiusuddin Tughlaq Shah II (1388 ई.)

फ़िरोज़ शाह तुगलक और मोहमद खान के हत्या के बाद दिल्ली सल्तनत में फ़िरोज़ शाह तुगलक का पोता गियासुद्दीन अगला शासक बना
लेकिन 5 महीने के अल्प शासन के बाद उसकी हत्या कर दी गयी।

अबू बाकर Abu Bakr (1389-90 ई.)

गयासुद्दीन तुगलक शाह II की हत्या करके फ़रवरी 1389 ई. में जफ़र खां के पुत्र अबू बक्र स्वयं सुल्तान बन गया।

नसीरुद्दीन मोहम्मद शाह Nasiruddin Mohammad Shah (1390-94 ई.)

तुगलक शाह की हत्या कर अबू बक्र ने 1389 ई. में सल्तनत पर शासन का आरम्भ किया।

दिल्ली के कोतवाल, मुलतान, समाना, लाहौर के अक्त्तादारों ने मुहमद शाह को सहयोग देकर 1390 ई. में अबू बक्र को शासन से हटा दिया
और नासिरुद्दीन मुहम्मद शाह स्वयं शासक बन गया। नासिरुद्दीन मुहम्मद शाह ने 1390 से 1394 ई. तक शासन किया।


हूंमायू Hmaiyu (1394-95 ई.)

नासिरुद्दीन मुहम्मद शाह के दिल्ली सल्तनत में उनका पुत्र हुंमायू ने लगभग 3 माह तक शासक किया और उसकी मृत्यु हो गई।


नसीरुद्दीन महमूद शाह Nasiruddin Mehmood Shah (1395-1412 ई.)

मार्च 1394 ई. में दिल्ली सल्तनत का शासक महमूद शाह बना।

उसकी दुर्दशा को देखकर व्यंग्य से कहा जाता था – “विश्व के सम्राट तुगलकों का राज्य दिल्ली से पालम तक फैला हुआ था।”

 17 दिसम्बर, 1398 ई. को तैमूर का आक्रमण दिल्ली पर हो गया तथा सुल्तान स्वयं गुजरात भाग गया।

 पुनः वजीर मल्लू खां ने सुल्तान को दिल्ली बुलाकर गद्दी पर बिठाया।

 सन 1412 ई. में महमूद शाह की मृत्यु हो गई



Saturday, 18 November 2017

भारत में परिवहन व्यवस्था by bajrang Lal

भारत में परिवहन व्यवस्था


भारत में परिवहन व्यवस्था

जल परिवहन

 भारत में कुल कितने बंदरगाह है— 13 बड़े व 200 छोटे

 भारत का सबसे बड़ा प्राकृतिक बंदरगाह कहाँ है— मुंबई

भारत में कुल अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का कितने % व्यापार समुद्री मार्ग द्वारा होता है— 95%

 किस बंदरगाह को भारत का प्रवेश द्वार कहा जाता है— मुंबई

भारत का सबसे गहरा बंदरगाह कौन-सा है— गंगावरम बंदरगाह (आंध्र प्रदेश)

कौन-सा बंदरगाह मुक्त व्यापार क्षेत्र में है— कांडला

भारत का कौन-सा बंदरगाह ज्वारीय है— कांडला

मार्मागाओं पत्तन कहाँ स्थित है— गोवा

भारत का निगमीकृत बंदरगाह कौन-सा है— ओड़िशा

 डॉल्फिन नोज नामक चट्टान के पीछे कौन-सा बंदरगाह है— विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश)

 कौन-सा बंदरगाह ‘भारतीय समुद्रिक व्यापार का पूर्वी द्वारा’ कहलाता है— कोलकाता (हल्दिया)

भारत के पूर्वी तट पर कौन-सा प्राकृतिक बंदरगाह है— विशाखापट्टनम

 बंदरगाह वाला नगर किसे कहा जाता है— मंगलोर

 कौन-सा बंदरगाह जुआरी नदी की एश्चुअरी पर स्थित है— मार्मागाओं बंदरगाह

नहावाशेवा बंदरगाह कहाँ स्थित है— मुंबई में

 भारत के पूर्वी तट पर सर्वश्रेष्ठ बंदरगाह कौन-सा है— विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश)

 सेतुसमुद्रम परियोजना किसे जोड़ती है— मन्नार की खाड़ी व पाक जलडमरूमध्य

हिंदुस्तान शिपयार्ड कहाँ है— विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश)

वायु परिवहन

 भारत में वायु परिवहन का शुभारम्भ कब हुआ— 1912 ई.

भारत की प्रथम अंतर्राष्ट्रीय वायु सेवा कहाँ से कहाँ तक प्रारंभ की गई— कराची से चेन्नई के मध्य

 विश्व की प्रथम हवाई डाक सेवा कब प्रारंभ हुई— 1911 ई.

 किस स्थान पर प्रथम हवाई डाक सेवा प्रारंभ की गई थी— इलाहाबाद औन नैनी के मध्य

भारत में एयर इंडिया की स्थापना कब हुई— 1953 ई.

भारत में इंडियन एयरलांइस की स्थापना कब हुई— 1953 ई.

 एयर इंडिया और इंडियन एयरलांइस का विलय कब हुआ— 2010 ई.

 इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी कहाँ है— फुरसतगंज (उत्तर प्रदेश)

देश का पहला निजी क्षेत्र का अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कहाँ है— कोलकाता में

अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा प्राधिकरण की स्थापना कब हुई— जून 1972 ई.

 स्वतंत्रता के पश्चात् प्रथम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कौन-सा है— त्रिवेंद्रम

 राष्ट्रीय हवाई अड्डा प्राधिकरण की स्थापना कब हुई— जून 1986 ई.

पवनहंस हेलिकॉप्टर्स लिमिटेड की स्थापना कब हुई— 15 अक्टूबर, 1985 में

 राजीव गाँधी नेशनल प्लाइंग इंस्टीट्यूट किस राज्य में है— महाराष्ट्र में

रेल परिवहन

 भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक उपक्रम कौन-सा है— भारतीय रेल

भारतीय रेल कितने क्षेंत्रों (जोन) में बाँटी गई है— 17

भारत में प्रथम रेल कब चली— 16 अप्रैल, 1853 ई.

भारत की पहली रेल कहाँ चली— मुंबई और थाणे के मध्य

भारत में सर्वप्रथम रेल का शुभारंभ किसने किया था— लॉर्ड डलहौजी ने

 रेल सेवा आयोग के मुख्यालय कहाँ-कहाँ है— इलाहाबाद, मुंबई, कोलकाता, भोपाल और चेन्नई

भारतीय रेल नेटवर्क का विश्व में कौन-सा स्थान है— चौथा

भारतीय रेल नेटवर्क का एशिया में कौन-सा स्थान है— दूसरा

भारतीय रेलवे बोर्ड की स्थापना कब की गई थी— 1905 में

विश्व में प्रथम रेल कब चली— 1825 ई., इंग्लैंड

भारतीय रेल बजट को सामान्य बजट से कब अलग किया गया— 1824 ई.

भारत में भूमिगत (मेट्रो रेलवे) का शुभारंभ कब और कहाँ हुआ था— 1984-85 ई., कोलकाता

भारत में सबसे लंबी दूरी तय करने वाली रेलगाड़ी कौन-सी है— विवेक एक्सप्रेस

भारत में प्रथम विद्युत इंजन का निर्माण कब प्रारंभ हुआ— 1971 ई.

इंटीग्रल कोच फैक्टरी कहाँ है— पैरंबूर (चेन्नई)

रेलवे कोच फैक्टरी कहाँ है— हुसैनपु (कपूरथला)

 रेलवे कोच फैक्टरी की स्थापना कब हुई— 1988 ई.

 भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली रेलगाड़ी कौन-सी है— समझौता व थार एक्सप्रेस

 भारत में सबसे तेजगति से चलने वाली रेलगाड़ी कौन-सी है— शताब्दी एक्सप्रेस

भारत का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म कौन-सा है—गोरखपुर

भारत के किस राज्य में रेल लाइन सबसे अधिक है— उत्तर प्रदेश

 पूर्वी उत्तर भारत के राज्य में रेलमार्ग नहीं है— मेघालय

 पैलेस ऑन व्हील्स की तर्ज पर नई रेलगाड़ी ‘डेक्कन ओडिसी’ का परिचालन किस राज्य में हो रहा है— महाराष्ट्र

कोंकण रेलमार्ग किस पर्वत श्रृंखला से होकर गुजरता है— पश्चिमी घाट

भारतीय रेलमार्ग का कुल कितने % विद्युतीकरण है— 30%

भारत में कितने प्रकार के रेलमार्ग है— 3

 प्रकाररेल पथ के ब्रॉड गेज की चौड़ाई कितनी होती है— 1.676 मीटर

भारत में प्रथम विद्युत रेल कब चली— 1925 ई.

विद्युत से चलने वाली प्रथम रेलगाड़ी कौन-सी है— डेक्कन क्वीन

कोयले से चलने वाला देश का सबसे पुराना इंजन कौन-सा है— फेयरी क्वीन

कुल केंद्रीय कर्मचारियों का कितना % भाग रेलवे में कार्यरत है— 40%

भारत में कुल रेलमार्ग की लंबाई कितनी है— 63,974 किमी

भारत में माल परिवहन के लिए किस माध्यम का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है— भारतीय रेलवे

‘व्हील्स एंड एक्सल प्लांट’ कहाँ स्थित है— बैंगालुरू में

भारत में प्रथम क्रांति रेल कहाँ चली— दिल्ली से बैंगालुरू

वृंदावन एक्सप्रेस किन स्थानों के मध्य चलती है— चेन्नई और बैंगालुरू

पूर्वी रेलवे के बँटवारे के बाद हाजीपुर के आंचलिक मुख्यालय का नाम क्या है— पूर्व मध्य रेलवे

 डीजल लोकोमोटिव वक्र्स की स्थापना कब हुई— 1964 ई.

भारत की पहली रेल ने मुंबई और थाणे के मध्य कितनी दूरी तय की— 34 किमी

रेल मंत्रालय ने ‘विलेज ऑन वहील्स नामक’ परियोजना किस वर्ष प्रारंभ की— 2004 ई.

भारतीय रेल का राष्ट्रीयकरण कब हुआ— 1950 में

 कोलकाता में भूमिगत रेलमार्ग दमदम से टॉलीगंज तक लंबाई कितनी है— 16.45 किमी

 देश की सबसे लंबी दूरी के रेलमार्ग की लंबाई कितनी है— 4256 किमी

 किस रेलवे में सर्वप्रथम टीटीई पदों के लिए महिलाओं की नियुक्ति हुई?उत्तर-रेलवे में

भारतीय रेल के कुल कर्मचारियों में महिलाओं का प्रतिशत कितना है?लगभग 16%

भारतीय रेल के प्रथम महिला ड्राइव्हर का नाम क्या है?श्रीमती सुरेखा यादव

भारतीय रेलवे की प्रथम महिला रेल इंजिन ड्राइवर कौन हैं?मुमताज काथावाला

भारतीय रेल की प्रथम महिला मोटरमैन कौन हैं?श्रीमती प्रीति कुमारी

भारतीय रेल की प्रथम महिला महानिदेशक कौन हैं?श्रीमती शोभना जैन

भारतीय रेल की प्रथम महिला महाप्रबन्धक कौन हैं? श्रीमती सुधा चौबे

भारतीय रेल की प्रथम क्षेत्रीय महिला महाप्रबन्धक कौन हैं? श्रीमती सौम्या राघवन

भारतीय रेल की प्रथम महिला रेलवे अधिकारी कौन हैं? श्रीमती विजयालक्ष्मी विश्वनाथन

 सड़क परिवहन

 विश्व की सड़कों के आधार पर भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है— दूसरा

भारत में कुल सड़कों की लंबाई कितनी है— 48,65,000 किमी.

भारत में सड़क परिवहन का योगदान कितना है— 80%

भारत के किस राज्य में सबसे अधिक पक्की सड़कें हैं— महाराष्ट्र व तमिलनाडु

भारत के किस राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग सबसे अधिक हैं— उत्तर प्रदेश

भारत राष्ट्रीय राजमार्ग की कुल लंबाई कितनी है— 70,934 किमी.

देश में कुल सड़कों की लंबाई में राष्ट्रीय राजमार्ग का योगदान कितना है— 1.7%

भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन-सा है— NH-7

 राष्ट्रीय राजमार्ग-7 कितने राज्यों से होकर जाता है— 6

विश्व में सबसे ऊँचाई पर कौन-सी सड़क है— मनाली-लेह (भारत)

किन राष्ट्रीय राजमार्गों को मिलाकर ग्रांट ट्रंक रोड कहा जाता है— राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 1 व 2 को ग्रांट ट्रंक रोड (GT Road)

 वर्तमान में किन नगरों के मध्य है— अमृतसर से कोलकाता

ग्रांट ट्रंक रोड किसने बनवायी थी— शेरशाह सूरी ने

पहले ग्रांट ट्रंक रोड कहाँ से कहाँ तक थी— कोलकाता से लाहौर

 राष्ट्रीय राजमार्ग किसे जोड़ते हैं— व्यापार केंद्रों और राज्यों की राजधानियों को

 पूर्व-पश्चिम व उत्तर-दक्षिण राजमार्ग एक-दूसरे को किस स्थान पर काटते हैं— झांसी

स्वार्णिम चतुर्भुज योजना किससे संबंधित है— सड़कों से

लाहौर-दिल्ली बस सेवा क्या कहलाती है— सदा-ए-सरहद

भारत के किस राज्य में कच्ची सड़कें सबसे अधिक है— ओड़िशा

काराकोरम राजमार्ग किसे जोड़ता है— पाकिस्तान और अफगानिस्तान

 राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-1 की लंबाई कितनी है— 1226 किमी

 राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-7 की लंबाई कितनी है— 2369 किमी

 राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-7 कहाँ से कहाँ तक जाता है— वाराणसी से कन्याकुमारी तक

 किस राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या से जवाहर सुरंग स्थित है— राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-1A में

स्वर्णिम चतुर्भु योजना के अन्तर्गत जिन राष्ट्रीय राजमार्गों द्वारा चार महानगरों को जोड़ा जाता है, उनकी कुल लंबाई कितनी है— 5,846 किमी

सड़क निर्माण में निजी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने कौन-सी नीति अपनाई है— बनाओं, चलाओं और हस्तांतरित करोसीमा सड़क संगठन की स्थापना कब की गई— 1960 में।

Indian rivers part1

1. वह कौन सी नदी है जो एक भ्रश घाटी से होकर बहती है? गोदावरी नर्मदा कृष्णा महानदी 2. प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी कौन सी है? ...